ब्रेकिंग न्यूज

NCR में ठंड का अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

29-Jan-2026
 नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम में आए बड़े बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात घने कोहरे के चलते दृश्यता भी काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने की संभावना है। इस दिन सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दिन कोहरा के मध्यम रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आगे बताया कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को एनसीआर में मौसम और अधिक करवट ले सकता है। 31 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश या गरज के साथ छींटे और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 1 फरवरी को मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है। इस दिन सुबह से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दिन तापमान 18 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें तथा बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहें।










 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account