ब्रेकिंग न्यूज

*कैबिनेट मंत्री का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक...*

27-Apr-2023

देहरादून (शोर संदेश) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री की अल्मोड़ा  से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, "मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।" चंदन राम दास को बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक करियर 43 साल पहले शुरू हुआ था। हालांकि 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता था। वो नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इस समय उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री थे।



leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account