ब्रेकिंग न्यूज

अब तक 96 हजार क्विंटल धान की खरीदी

22-Nov-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश ) जिले में आज 1056 किसानों से 45 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई।  इसे मिलकर अब तक  96 हजार क्विंटल से ज्यादा की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 2050 किसानों ने धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अब तक 22 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की जा चुकी है।
बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर  प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा है। 


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account