ब्रेकिंग न्यूज

धान का उठाव नहीं होने केंद्रों में धान जाम की स्थिति, बंद हो सकती है खरीदी

07-Dec-2024
बालोद।( शोर संदेश ) बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है।
इन दिनों बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है। धान रखने तक की जगह नहीं है। कुछ केंद्र ऐसे भी हैं, जहां से परिवहन नहीं हुआ तो सोमवार या मंगलवार से धान खरीदी बंद भी हो सकती है। परिवहन तेजी से हो इस पर संबंधित विभाग भी कुछ नहीं कह पा रहे है। जब तक मिलर्स धान नहीं उठाएंगे तब तक स्थिति इसी तरह की रहेगी।
जिले में अब तक कुल 23 लाख 6 हजार 888 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। अभी तक मात्र एक लाख 48 हजार 229 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ है। अभी भी 21 लाख 58 हजार 658 क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में जाम है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account