ब्रेकिंग न्यूज

एसडीएम जगदलपुर करेंगे दण्डित बंदी की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच*

24-Dec-2020

जगदलपुर, (शोर सन्देश) न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल जगदलपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि दण्डित बंदी क्रमांक 3836-31 नंदलाल कोरेटी पिता सुन्दर सिंह कोरेटी उम्र 45 वर्ष (मृत्यु समय उम्र 57 वर्ष लगभग) जाति गोंड साकिन नेवारी थाना दुर्गूकोंदल जिला कांकेर डिमरापाल मेडिकल काॅलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। डिमरापाल मेडिकल काॅलेज से प्राप्त सूचना अनुसार उक्त दण्डित बंदी का 17 अक्टूबर 2020 को प्रातः 724 बजे मृत्यु हो गई। दण्डित बंदी की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 176 (1) के तहत् मजिस्ट्रीयल जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी जगदलपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account