ब्रेकिंग न्यूज

*02 अगस्त से खुलेंगी स्कूलें कोरोना गाइडलाईन के अनुरूप कक्षाएं होंगी संचालित*

30-Jul-2021

राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर (शोर संदेश) बलरामपुर प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षाएं ऑफलाइन प्रारंभ करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग को ऑफलाइन कक्षा प्रारम्भ करने के संबंध में शर्तों के अधीन अनुमति प्रदान की गई है। जिसके अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं से 12वीं की कक्षायें सोमवार 02 अगस्त 2021 से प्रारंभ की जाए। कक्षा 1ली से 5वीं एवं कक्षा 8वीं की कक्षायें प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत तथा स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त की जाए। शहरी क्षेत्रों के लिये संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त की जाए। उनकी अनुशंसा प्राप्त होने पर यह कक्षायें सोमवार 02 अगस्त 2021 से प्रारंभ की जा सकती हैं। यह कक्षायें उन्हीं जिलों में प्रारंभ की जाए जिनमें कोरोना की पॉजीटिविटी दर 7 दिनों तक 1 प्रतिशत् से कम हो। विद्यार्थियों को कक्षाओं में 1 दिवस के अंतराल पर बुलाया जाए अर्थात प्रतिदिन केवल आधी संख्या में ही विद्यार्थी बुलाये जाएं, किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी, खांसी, बुखार आदि हो तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाए। ऑनलाइन कक्षायें यथावत् संचालित की जाती रहेंगी। किसी भी विद्यार्थी के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी तथा केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी शिक्षण संस्थाओं कमरों की साफ-सफाई ठीक प्रकार से की जाए।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account