ब्रेकिंग न्यूज

नियम तोड़ने वालों का कटा चालान, निगम ने वसूला 44760 जुर्माना*

25-Aug-2020

रायपुर (शोर सन्देश) रायपुर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम कारगर करने मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगो दुकानदारों पर जुर्माना कार्रवाई जारी है। आज भी लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रही जोन 1 की टीम ने 423 लोगो पर 23660 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। इसमें सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 360 संबंधित लोगो से आज पुलिस की टीम के साथ जोन 1 ने 17980 रू. जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने 43 लोगो पर 3790 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। इन संबंधित 43 लोगो पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना जोन 2 की टीम ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर किया। जोन 5 की टीम ने 127 लोगो पर 6140 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। सभी संबंधित 127 लोगो पर जुर्माना मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थान पर घूमने के कारण लगाया गया। जोन 7 की टीम ने 64 लोगो पर 5650 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। संबंधित 64 लोगो पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना किया गया। जोन 8 की टीम ने 22 लोगो पर 1300 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने के कारण पुलिस की टीम के साथ मिलकर किया। जोन 9 की टीम ने 45 लोगो से 2200 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने के कारण वसूला। कुल 724 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण निगम की टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में बाजार में अभियान जारी रखते हुए कुल 44760 रू. जुर्माना वसूला। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account