ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन, कल से धान खरीदी शुरू, 31 जनवरी तक बेच सकेंगे

13-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कृषकों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। कुल 34,51,729 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन अनुसार धान उपार्जन का अनुमान है। प्रदेश में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। किसान अपना धान 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account