संजीव सेन रायपुर (शोर संदेश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए वे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे हैं। यहां वे 7600 करोड़ की सौगात देंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी जनसभा में डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है।
नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे।नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे. जहां सीएम भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की. साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके अलावा भाजपा नेताओं ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया. साथ ही कलेक्टर और एसपी ने भी पीएम की अगवानी की. मोदी का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखा गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए.