बलौदाबाजार (शोर संदेश)। जिला के खैन्दा गांव के रहने वाले जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की रविवार को अचानक मौत हो गई। इस मौत को आसपास के लोग आत्म हत्या से जोड़कर जरूर देख रहे है हालांकि वास्तविक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। बचपन से शरीर जुड़े दोनों भाइयों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। दोनो भाई छत्तीसगढ़ इलाके ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी चर्चित थे।
अनूठी शारीरिक बनावट की वजह से काफी दूर दूर से लोग उन्हें देखने के लिए आते थे। इधर घटना की जानकारी लवन चौकी को मिलते ही मौके पर पहुंची और आस पास व परिजन से पूछताछ की। पूछताछ में तबियत खराब होना और उसकी सामान्य मौत होना बताया गया। आपको बता दे शिवराम और शिवनाथ सोशल मीडिया में भी काफी चर्चित था, इन जुड़वा भाइयों की स्टोरी कई नेशनल और अंतरराष्ट्रीय टीवी शो में चली थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन भाइयों पर रिसर्च भी किया था। कई बार दोनों को शरीर से अलग करने की भी बात सामने आई थी, लेकिन शारीरिक बनावट की जटिलताओं की वजह से उन्हें अलग नहीं किया जा सका।