ब्रेकिंग न्यूज

चीतल के खाल व सींग के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

08-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) पुलिस ने 8 जनवरी को नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलभदर मार्ग पर एक व्यक्ति से चीतल का सिंग, खाल आदि बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास वन्य प्राणी चीतल की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मोटरसाइकिल से बिलभदर मार्ग की ओर जा रहा है। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी नीतिश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरी विनय कुमार पम्मार ने थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने रवाना हुए। उक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान बिलभदर जाने के मार्ग पर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति को आते देखकर उसे रोका। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर नाम-पता पूछ कर उसकी विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम पूरन कुमार धु्रव निवासी ग्राम दलदली जिला धमतरी हाल निवासी पथर्री थाना मैनपुर जिला गरियाबंद बताया। तलाशी लेने पर उसके मोटरसाइकिल से बोरी में वन्य प्राणी चीतल की 1 नग खाल और 2 नग चीतल का सींग बरामद हुआ। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया।
आरोपी के विरूद्ध थाना नगरी में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48, 51(1), 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी पूरन कुमार धु्रव को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी विनय कुमार पम्मार, सउनि नेहरू राम साहू, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू, आरक्षक आनंद कटकवार, शंकर दयाल त्रिपाठी, योगेश धु्रव, रूपेंद्र साहू, भूपेंद्र पदमशाली, महादेव पटेल, हेमलाल धु्रव, दिलीप नेताम एवं गिरीश नाग का योगदान रहा।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account