रायपुर (शोर संदेश)। राजधानी में पुलिस तीन सवारी दोपहिया चालकों और कार की कांच में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरूवार को शहर में ऐसे 337 वाहनों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम की कार्रवाई की गई।