ब्रेकिंग न्यूज

बेमौसम बारिश से उपार्जन केंद्रों में धान को भीगने से बचाने तिरपाल व कैप कवर से ढका गया

11-Jan-2022

बेमेतरा (शोर संदेश)। बेमेतरा जिले के सभी 123 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से खरीदे गये धान को बेमौसम बारिश से बचाने के लिए तिरपाल और कैप कव्हर से ढककर सुरक्षित कर लिया गया है। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोप के कारण जिले के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश हो रही है। इसके बाद कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने खरीदी केंद्रों में रखे धान को भीगने से बचाकर सुरक्षित रखने के लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र प्रभारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिले में उपार्जन केंद्रों की सत्त मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी, खरीदे गये धान की सुरक्षा, परिवहन या रख-रखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इस संबंध में जिले के सहकारी बैंक नोडल अधिकारी आर के वारे ने बताया कि बेमौसम बारिश की संभावना को देखते हुए सभी 102 समितियों में जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई है। धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरों पर धान को तिरपाल और कैप कवर से ढंककर रखा गया है। धान की समुचित स्टैकिंग कर ली गई है। खरीदी केंद्रों में बारिश के पानी का भराव रोकने के लिए डेऊनेज के इंतजाम किये गये हैं। धान में नमी का स्तर नियंत्रित रखने के लिए स्टैकिंग से पहले सबसे नीचे दो परत भूसे भरे बोरों की लगाई गई है। वारे ने बताया जिले के सभी 123 खरीदी केंद्रों में अब तक खरीदे गये धान को सुरक्षित रखने के पूरे उपाय पिछले दो दिनों की छृट्टियों के दौरान सुनिश्चित कर लिए गये हैं। जिले में किसानों से खरीदा गया पूरा धान सुरक्षित कर लिया गया है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account