ब्रेकिंग न्यूज

*29 दिनों में ही जीरो शार्टेज के साथ धान का उठाव पूर्ण, कलेक्टर ने दी बधाई*

02-Mar-2023

बलौदाबाजार (शोर संदेश)।जिले के सभी 162 धान उपार्जन केंद्रों से जीरो शार्टेज के साथ धान का उठाव पूर्ण हो गया है। जिला प्रशासन के इस उपलब्धि पर कलेक्टर रजत बंसल ने गुरुवार को धान खरीदी से जुड़े हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दिए। उन्होनें कहा कि खाद्य, सहकारिता, जिला विपणन एवं जिला सहाकरी बैंक एवं समिति सक्रियताओं से ही यह कार्य संभव हो पाया है, इससे निश्चित ही शासन को नुकसान बचाया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष जिले में 61 लाख 86 हजार 50 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार के अलावा अन्य जिलों को भी डीओ जारी किया गया था। जिससे पूर्ण धान उठाव में सफलता मिली है। इस वर्ष 29 दिवस के भीतर धान का उठाव हो गया है। जिससे एक नया कायम हुआ है। केंद्रों धान का उठाव हो जाने की वजह गोदाम खाली हो गए हैं। इसकी वजह से अब ग्रीष्म के लिए खाद और बीज के भंडारण में सहूलियत होगी। खास बात यह है कि इस बार धान खरीदी के दौरान बेमौसम वर्षा नहीं हुई। धान में नमी की समस्या नहीं होने से मिलर्स ने तत्परता से धान का उठाव किया। खरीफ वर्ष 2022- 23 के लिए शासन ने जिले को 63 लाख 88 हजार 530 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया था। धान की वाजिब कीमत मिलने से धान की बोआई रकबा में बढ़ोतरी हुई है। इस कार्य मे डीएमओ केपी कर्ष,जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे,पंजीयक सहकारिता सुरेंद्र गौड़ एवं नोडल अधिकारी शर्मा का विशेष योगदान रहा।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account