ब्रेकिंग न्यूज

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2020

03-Jun-2020

जगदलपुर (शोर सन्देश) एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड, बेसोली, तोकापाल जिला-बस्तर में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2020 किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में किया व्यवस्था किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बकावंड में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपावंड, विकासखण्ड बस्तर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर, विकासखण्ड बास्तानार में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किलेपाल, विकासखण्ड तोकापाल में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल, विकासखण्ड दरभा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहण्डीगुड़ा और विकासखण्ड जगदलपुर में बाल बिहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित किए जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र के परीक्षण उपरांत परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (हाॅल टिकिट) जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 9 जून से 10 जून 2020 के बीच प्राप्त कर सकते हैं। इन तिथियों में भी प्रवेश पत्र नहीं मिल पाने की स्थिति में 11 जून 2020 को परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंच कर आवेदन पत्र की पावती तथा परीक्षार्थी की एक रंगीन फोटो के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा तिथि 11 जून को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया।
प्रवेश परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों एवं सहायक आयुक्त, कार्यालय जगदलपुर से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा संचालन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी सभी दिशा -निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करते हुए परीक्षार्थियों द्वारा निर्धारित सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी स्वयं मास्क, साफ कपड़ा, रूमाल से अपना मुंह अनिवार्य रूप से ढंककर या बांधकर आएं और परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के पूर्व परीक्षार्थी स्वयं को सेनेटाइज करके ही प्रवेश करें।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account