ब्रेकिंग न्यूज

Olympics 2024: CM विष्णुदेव साय ने भारतीय प्रतिभागियों को दी बधाई

27-Jul-2024
रायपुर। ( शोर  संदेश  ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओलंपिक में शामिल भारतीय प्रतिभागियों को बधाई दी है। एक्स में सीएम ने लिखा, पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी मां भारती के लिए गर्व हैं, जो अपने मेहनत और समर्पण से समूचे भारतवासी को गौरवान्वित करते हैं। आप सभी के साथ 140 करोड़ भारतवासियों की आशाएं, प्रेम और आशीर्वाद है। निश्चित ही आप सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ओलंपिक में भारत की विजय पताका फहराकर समूचे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए आप सभी को मेरी पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account