leave a comment
दिल्ली (शोर सन्देश)। देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। शनिवार को करीब 13 हजार नए मामले सामने आए और करीब 400 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 08 हजार 993 हो गई है, जिसमें 8,884 लोग जान गंवा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी रायपुर एम्स में 132 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है। विगत 24 घंटे (रात्रि 08 बजे तक) में 13 कोविड-19 पॉजीटिव टेस्ट हुए हैं। इसमें राजनंदगांव और रायपुर से 4-4, जशपुर और बलौदा बाजार के दो-दो और धमतरी का एक सैंपल शामिल है। कल ही 31 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।