ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर पुलिस का महिलाओं पर अपराध रोकने अब पिंक गश्त, महिला पुलिस अधिकारी सउनी पूर्णिमा तिवारी ने वार्ड नंबर 63 में महिलाओं को किया जागरूक

29-Nov-2021

रायपुर ( शोर संदेश) राजधानी की महिलाओं और युवतियों को अपराध से बचाने रायपुर पुलिस ने पिंक गश्त की शुरुआत की, इस पिंक गश्त के जरिए महिलाओं एवं युवतियों पर होने वाले अपराध और उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी | इस दौरान होने वाली छेड़खानी, हूटिंग आदि पर भी कार्यवाही की जाएगी | पिंक गश्त के लिए 15 टीमें बनाई गई हैं जिसमें 152 महिला कर्मी शामिल है | टीम में आधा दर्जन महिला इंस्पेक्टर के अलावा महिला ए.एस.पी. स्तर के अधिकारी भी शामिल है | पिंक दस्त की टीम प्रमुख रूप से मार्केट, शॉपिंग माल, गर्ल्स हास्टल,गर्ल्स कॉलेज गार्डन आदि स्थानों में रहेगी और वहां महिलाओं और युवतियों से मिलकर उन्हें सोशल मीडिया, क्राइम, साइबर क्राइम, आदि से बचने के तरीके बताएंगी | इसके लिए सेल्फ डिफेंस के बारे में भी जानकारी दी जायेगी, इस दौरान किसी घटना घटित होने की आशंका के दौरान बेहिचक पुलिस से मिलने  - संपर्क करने के लिए प्रेरित करेंगी, इसके लिए पुलिस विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 94791 90167 नंबर जारी की है, रक्षा टीम मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर 94791 90167, कंट्रोल रूम नंबर 94791 92 099 एवं इमरजेंसी डायल 112 हैं | इसी कड़ी में आज 27 नवंबर 2021 को वार्ड नंबर 63 टिकरापारा में वार्ड पार्षद की उपस्थिति में पिंक गश्त टीम की महिला पुलिस अधिकारी सउनी पूर्णिमा तिवारी ने वार्ड  की महिलाओं को अपराध से बचने की जानकारी दी | महिला पुलिस अधिकारी सउनी पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों को सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करना चाहिए | रोड पर चलते समय किसी भी स्थिति में हेडफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा कि रायपुर पुलिस पीड़ित महिला / बालिका जिसे जरूरत हो उसकी काउंसलिंग कर उनके सहयोग के लिए तत्पर है| किसी भी प्रकार के ड्रिंक्स लेने में सावधानी बरतें,अनजान व्यक्ति द्वारा ड्रिंक्स दे तो उसे स्वीकार ना करें, परिचितों के साथ ड्रिंक्स यदि लेती भी हैं तो उसे अपने से अलग ना करें ताकि ड्रिंक्स में कोई नशीला पदार्थ ना मिला दे | किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद कर विश्वास ना करें | उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए पुलिस को सहयोग करने की बात कही | इस अवसर पर वार्ड नंबर 63 के वार्ड पार्षद चंद्रपाल धनगर, शहनाज परवीन, संगीता तिवारी, गायत्री तांडी,शालू पनगा,पिंकी निर्मलकर, कौशल श्रीवास, अमीर कोसे, शंकर धीवर,नागेश वर्मा, गोपाल देवांगन, दुर्गेश यादव एवं वार्ड की  महिलाएं तथा नागरिक काफ़ी संख्या में उपस्थित थे | 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account