रायपुर (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत के मुहिम के तहत एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर श्वेता अग्रवाल एवं शारदा श्राप की अभिनव पहल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की मुहिम के तहत एच. ई. जी. गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एन. सी.सी. थर्ड ऑफिसर श्वेता अग्रवाल एवं शारदा श्राप ने समाज सेवा के रूप में उल्लेखनीय कार्य करते हुए रायपुर शहर की चौक चौराहों में लगी महापुरुषों की स्टेचू को गोद लेकर उसकी साफ-सफाई अपने गर्ल्स कैडेटों के द्वारा निरंतर रोटेशन में करते हुए समाज के लिए एक मिसाल पेश की है, इनकी यूनिट के द्वारा वर्तमान में रायपुर के रोहणीपुरम स्थित गोल चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की की मूर्ति को गोद लेते हुए रोटेशन में इनकी निरंतर साफ-सफाई एवं निगरानी की जा रही है एवं समाज को यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि स्वच्छता सबके लिए जरूरी है और इसको बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है| इन के अंतर्गत 36 इंस्टीटूशन को गोद लेकर स्कूल कॉलेजों में लगे स्टेचूओ की साफ-सफाई एवं उसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है | छत्तीसगढ़ की 28 जिलों में 13 बटालियन की हर यूनिट को ऐसी ही जिम्मेदारी दी गई है ताकि इससे स्टेचू की साफ-सफाई हो सके एवं इसकी देखभाल हो सके एवं समाज में जागरूकता आये |इनकी यूनिट के साथ शिवम् विद्यापीठ से गर्ल कैडेट साक्षी शिव एवं एनसीसी गर्ल्स बटालियन पूरा साथ दे रही है |