leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.भारतीदासन के निर्देंश पर आगामी 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह प्रेरक वक्ता, खिलाड़ी एवं पर्वतारोही चित्रसेन साहू के मुख्य आतिथ्य में रेडक्राॅस सोसायटी सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में आयोजित किया जायेगा। यह समारोह दोपहर 1 बजे से होगा।