ब्रेकिंग न्यूज

किसानों के धान खरीदी मामले में छत्तीसगढ़ किसान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*

30-Dec-2020

कोरबा (शोर सन्देश) राज्य शासन किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने का दावा करने वाली राज्य सरकार धान खरीदी के मामले में हर मोर्चे पर फेल होती दिखाई दे रही है। धान खरीदी के मामले में जिले में व्याप्त भारी अनियमितता पर रोष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ किसान संगठन ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं का तत्काल समाधान निकालने, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिला कलेक्टर कोरबा के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया है। किसानों की ज्वलंत समस्याओं का तत्काल निराकरण करने, किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक ध्यान में रखते हुए, धान उपार्जन केंद्रों में चल रही भारी अनियमितताओं पर अंकुश लगाते हुए, जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने की मांग किया है। प्रतिनिधिमंडल में बीएल नेताम, रामजी शर्मा, भूपेंद्र गोंड, शिव कुमार यादव, डीकेश्वर प्रसाद देवांगन, गंगाधर गोंड, तस्वीर कुमार गोंड आदि उपस्थित थे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account