ब्रेकिंग न्यूज

शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

04-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।
नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री व परिवहन करने वालों पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में दिनांक 03.10.2024 को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक स्थित मैदान पास एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब रखा है।
तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये एवं दोपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दुर्गेश खरे निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में शराब रखा होना पाया गय।
शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न कर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दुर्गेश खरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 पौवा देश शराब तथा घटना में प्रयुक्त 1 दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 318/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account