ब्रेकिंग न्यूज

*प्रदेश के लाखों छात्र नीट परीक्षा में होंगे शामिल*

07-May-2023

रायपुर (शोर संदेश)। प्रदेश के डेढ़ लाख छात्र रविवार को नेट  की परीक्षा देंगे. इसके लिए प्रदेश के 13 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं । इस परीक्षा के बाद प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे । रायपुर के लगभग 15 हजार छात्र समेत प्रदेशभर के करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स नीट का पेपर देंगे. जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े 12 बजे ही छात्रों को प्रवेश देना शुरू हो जाएगा. दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा हॉल में पहुंचने का समय 1 बजे तक है। 1:30 छात्रों को परीक्षा से संबंधित नियम बताए जाएंगे। 1:45 बजे प्रवेश पत्रों की जांच की जाएगी और बुकलेट दी जाएगी। बुकलेट में डिटेल्स भरनी होगी. इसके बाद ठीक 2:00 बजे ऐग्जाम शुरू हो जाएगा।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account