ब्रेकिंग न्यूज

कृषि आदान बीज, खाद का गुणवत्ता परीक्षण कार्य शुरू

03-May-2020

 दुर्ग (chhatishgarh) जिले में खरीफ सत्र अंतर्गत कृषि कार्य के लिए आवश्यक कृषि आदान यथा बीज एवं खाद कृषकों को अग्रिम उपलब्ध हो इस के लिए सेवा सहकारी समितियों में बीज एवं खाद का निरन्तर भण्डारण एवं वितरण किया जा रहा है। जिले में खरीफ के लिए मुख्य फसल धान के 31000 क्वि. बीज की मांग के विरूद्ध अद्यतन .. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रूआबांधा द्वारा 16452 क्वि. बीज का भण्डारण जिले की सहकारी समितियों में किया गया जिसके विरूद्ध 3847.50. क्वि. धान बीज कृषकों को वितरण किया गया है।
शासन के मंशानुरूप कृषकों को मानक स्तर के कृषि आदान उपलब्ध हो सके इसके लिए विभागीय निरीक्षकों द्वारा कृषि आदानों का गुणवत्ता परीक्षण कार्य के लिए निरन्तर नमूने लिये जा कर गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को प्रेषित किया जा रहा है। .. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रूआबांधा द्वारा जिले में भण्डारित किये गये बीजों में से अद्यतन 63 बीज के नमूनें गुण नियंत्रण परीक्षण के लिए बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, रायपुर को प्रेषित किये गये जिसके विरूद्ध 25 नमूनों के परिणाम प्राप्त हुये है, जिसमें से 16 मानक एवं 9 अमानक स्तर के परिणाम प्राप्त हुये है।
धान बीज नमूनों के परिणाम अमानक स्तर के प्राप्त होने पर अनुज्ञप्तिधारी अधिकारी एवं उप संचालक कृषि, दुर्ग द्वारा बीज नियंत्रण आदेश 1983 के प्रावधानों के अनुसार धारा 11 में प्रदत्त अधिकार का उपयोग कर बीज विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर संबंधितों को कारण बताओं सूचना जारी की गई भण्डारित किये गये अमानक स्तर के बीजों को सहकारी समितियों से वापस प्राप्त कर उसके स्थान पर मानक स्तर का बीज तत्काल भण्डारण करने और उक्त बीजों के कृषकों को वितरण होने की दशा में कृषकों से वापस प्राप्त कर मानक स्तर का बीज उपलब्ध कराने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के माध्यम से संबंधित समितियों के समिति प्रबंधक को आदेशित करने के निर्देश जारी किये गये है। जिले में कृषि आदानों के समुचित एवं गुणवत्तायुक्त व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 0788-2323755 है। नियंत्रण कक्ष में जिला स्तर पर अधिकारियों को नामांकित कर दूरभाष एवं समक्ष भेट के माध्यम से जिले में कृषि आदान से संबंधित समस्त गतिविधियां यथा मांग, उपलब्धता, भण्डारण-वितरण एवं गुण नियंत्रण का नियमित संचालन किया जा रहा है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account