00 जहरीली दवाई एवं नशे का इंजेक्शन देकर हत्या करने का लग चुका है आरोप
रायपुर(शोर सन्देश) । पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहन सिंह ठाकुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराइ था कि उनके बेटे संदीप सिंह ठाकुर को सुमित राय चैधरी एवं निलेश परमार ने बाॅडी बिल्डिंग चैम्पियन बनाने के नाम पर लगातार ड्रग्स व नशीली दवाई दिया करते थे। यह कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि उक्त दवाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं उक्त दवा के सतत रूप से सेवन करने पर जान का खतरा है, को जानते हुए भी प्रार्थी के पुत्र को इंजेक्शन व टेबलेट देकर जान से मारने की कोशिश की जिससे प्रार्थी के पुत्र संदीप सिंह ठाकुर की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 332/19 धारा 308, 326, 304, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना आजाद चौक की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में आरोपी सुमित राय चैधरी को गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण का दूसरा आरोपी निलेश परमार घटना के बाद से लगातार फरार चला रहा था। थाना आजाद चौक की टीम द्वारा आरोपी निलेश परमार की लगातार पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार छापामार कार्रवाई करते हुए अंततः टीम आरोपी निलेश परमार को गिरफ्तार करने में सफल हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।