रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। शुरुआती कारोबार में आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 प्रति डॉलर के भाव पर खुला है। बीते सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.02 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। पृथ्वी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर (कमोडिटी एंड करेंसी) मनोज कुमार जैन के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव होने की वजह से रुपये में उठापटक दिखाई पड़ सकती है। उनका कहना है कि रुपया अगर 75.20 के स्तर के ऊपर बंद होता है तभी कमजोरी दिखाई पड़ेगी। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो 74.85-74.70 के सपोर्ट लेवल को छू सकता है। मोतीलाल ओसवाल के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अमित सजेजा के मुताबिक रुपया जुलाई वायदा में 75.35 के लक्ष्य के लिए 75.10 के भाव पर खरीदारी की जा सकती है। इस सौदे के लिए 74.95 का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है। आज के कारोबार में स्पॉट रुपये में 74.80-75.10 के दायरे में कारोबार की संभावना है।
एंजेल ब्रोकिंग डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (एनर्जी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता के मुताबिक इंट्राडे में रुपया वायदा में 75 के भाव पर खरीदारी करके 75.40 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रुपये के इस कॉन्ट्रैक्ट में 74.70 का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं। केडिया एडवाइजरी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक आज के कारोबार में रुपये में 75.24-75.4 के लक्ष्य के लिए 75.1 के भाव पर खरीदारी फायदेमंद है। इस सौदे के लिए 74.95 का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है। कार्वी कॉमट्रेड के हेड रिसर्च वीरेश हीरेमथ के मुताबिक इंट्राडे में 75 के भाव पर खरीदारी करके 75.30 का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इस सौदे के लिए 74.85 का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं।