ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना के नए स्ट्रेन पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, सावधानी अब भी जरुरी, वरना तेजी से फैलेगा वायरस*

30-Dec-2020

रायपुर (शोर सन्देश) कोरोना वैक्सीन की ताजा स्थिति पर आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा की। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि आज इंग्लैंड में एक कंपनी को वैक्सीन की अनुमति मिल गई है, यह अनुमति पहले चरण की अनुमति है। अब लगभग 7 से 10 दिन के भीतर वैक्सीन को पूरी तरह अप्रूव कर दिया जाएगा और जनसामान्य के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार को फ्रंट रो वॉरियर्स की सूची भेज दी है। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि रिसर्च अभी लगातार आगे बढ़ रहा है। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में देश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
मंत्री ने कहा, इसे देश के 30 करोड़ लोगों तक पहुंचाने के लिए 6 महीने का समय लगेगा। पहले फेस में वैक्सीन की 5
करोड़ डोज कम्पनी ने तैयार कर ली है। यह वैक्सीन दो डोज में पूर्ण होगा, पहले डोज के बाद दूसरे डोज की समयावधि निर्भर है। यह वायरस पर्यावरण में फैला हुआ है, हो सकता है यह जनरेशन तक रहे। वर्त्तमान में भारत में कोरोना के अब तक 4000 नुट्रेन्स की पहचान की जा चुकी है। देश में 80 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुँचाने में लगभग 2 साल लग सकते हैं।  प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन फैले यही पहली प्राथमिकता है। नए स्ट्रेन के सैम्पल भेजे गए हैं, इसकी जानकारी अब तक लैब से नहीं आई है। पिछले दिनों की तुलना में प्रदेश में टेस्टिंग कम हुई है, जिसके कारन संक्रमित मरीजों की संख्या भी काम हुई है। फिर भी प्रदेश में संक्रमण की औसत संख्या 4 प्रतिशत से कम हो गई है। उन्होंने चिंता जताई है कि जब प्रदेश में 0 से लाखों मरीज मिल सकते हैं, तो नए स्ट्रेन से 10 हजार से सभी लोग संक्रमित हो सकते हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account