leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश)। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन के साथ आज राजनीति का एक लंबा अध्याय समाप्त हो गया। मोतीलाल वोरा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से कामना करता हूँ, उन्हें अपने श्रीधाम में स्थान दें एवं इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सबल प्रदान करें।