ब्रेकिंग न्यूज

*केश कल्याण शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सरकारी सुविधाएं आज से उपलब्ध*

08-May-2023

संजीव सेन रायपुर ( शोर संदेश ) कांग्रेस सरकार द्वारा केश कल्याण शिल्पी बोर्ड का गठन कर पिछले 6 महीने पहले ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की घोषणा की गई थी, जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा केश कल्याण शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन एवं उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास को बनाया गया था, परंतु इनको सरकार द्वारा सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई थी | आज दिनांक 8 मई 2023 को दोनों पदाधिकारियों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराते हुए इन्हें सरकारी गाड़ी एवं रायपुर राजधानी में सुसज्जित ऑफिस प्रदान किया गया, इस हेतु बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण केशव बंटी हरमुख, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल, देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, रेवेंद्र यादव अध्यक्ष सहकारिता कांग्रेस, नंदकुमार साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लोकेश बंजारे बूथ अध्यक्ष बोरई, दिवाकर गायकवाड अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति उतई, योगेश मांडल उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग, कृष्ण देवांगन, उपाध्यक्ष प्रदेश किसान कांग्रेस, भूपेंद्र शंकर सेन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सेन समाज, मन्नूलाल लाला सेन संरक्षक प्रदेश सेन समाज, महेंद्र सेन अहिवारा, शीत श्रीवास, सदस्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, चित्रकांत श्रीवास, उपाध्यक्ष केश शिल्पी कल्याण बोर्ड,किशोर शर्मा आदि, पदाधिकारी गण, अहिवारा से सेन समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारी महेंद्र सेन व रायपुर के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर ने इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account