ब्रेकिंग न्यूज

*गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में*

22-Aug-2023

सूरजपुर : रीपा में संचालित विभिन्न गतिविधियों को देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए

आज ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) कृष्णपुर के स्कूलों बच्चों द्वारा भ्रमण किया गया। रीपा में संचालित विभिन्न गतिविधियों को देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए उन्होंने राखी बनते हुए देखा तथा कहा कि हमें भी गर्मी की छुट्टी में सीखना है, राखी का स्टॉल अपने स्कूल में लगाने का आग्रह भी किया, मोमबत्ती निर्माण मशीन का अवलोकन किया तथा बनाने की विधि सीखा, कपूर बनाने की विधि का अवलोकन किया।

उत्तर बस्तर कांकेर : गोधन न्याय योजना जिले के पशुपालक किसानों के लिए बना वरदान

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना जिले के पशुपालक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनके जीवन में खुशहाली आई है। यह योजना पशुपालकां के लिए अतिरिक्त आय प्राप्त करने का जरिया बना है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विशेष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

धमतरी : महापौर ने बिहान और काव्या को दवा पिलाकर किया इन्द्रधनुष अभियान का किया शुभारंभ

जिले में 21 अगस्त से 26 अगस्त तक सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत नगरनिगम महापौर विजय देवांगन ने 21 अगस्त को स्थानीय ईतवारी बाजार स्थित शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्ट ऑफिस वार्ड के बिहान और बांसपारा की कुमारी काव्या को को दवा पिलाकर की।

राजनांदगांव : ग्राम अर्जुनी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाली नववधुओं का किया गया सम्मान

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्रामों में मतदाता सूची का विश्ेाष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और इसके साथ-साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं के नाम जोडऩे एवं अन्य संशोधन का कार्य तेजी से चल रहा है।

जगदलपुर : ऋण प्राप्ति उपरांत समूह के सदस्यों को स्वरोजगार के लिए करें प्रेरित : कलेक्टर 

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि एनआरएलएम महिला स्व सहायता समूहों को बैंक लिग्केंज से ऋण प्राप्ति उपरांत समूह के सदस्यों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा हाल में आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किए। 

दुर्ग  : राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं है, उनमेें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अपना एक अलग ही स्थान है : गृहमंत्री साहू

प्रदेश के गृह मंत्री, लोक निर्माण व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू आज स्वामी विवेकानंद सभागार में खाद्य विभाग के अंतर्गत राशन दुकान संचालक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन दुकान संचालकों द्वारा बखूबी संचालन किया जा रहा है। 

कोण्डागांव : मंत्री मरकाम ने बेलगांव व देवगांव में ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण

मंगलवार को आदिम जाति विकास व अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने कोण्डागांव व माकड़ी विकासखण्ड में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत बवई में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ मिलकर भूमिपूजन किया।

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर ने 37 परिवारों को बांटे आवासीय पट्टा

छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण व विधि विधायी मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में नगरीय क्षेत्र के 37 परिवारों को आवासीय पट्टा प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकारों का आवास का सपना हुआ साकार

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के परिवहन, आवास, पर्यावरण, वन व विधि विधायी मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्रकारों का आवास का सपना अब साकार होगा। कैबिनेट मंत्री अकबर ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा को कवर्धा शहर से सटे महराजपुर में लगभग तीन एकड जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया है।

कवर्धा : सामाजिक उन्नति और पारंपरिक संस्कृति को सहेजने के लिए शासन कर रही कार्य : मंत्री अकबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से समाज को आगे बढ़ाने और शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। वही पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सभी नागरिकों को जोड़कर पुनर्जीवित करने की पहल की जा रही है।

बलौदाबाजार : कलेक्टर ने जन-चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कलेक्टर चंदन कुमार ने साप्ताहिक जनचौपाल में लगभग 61 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इनमें से गंभीर किस्म के 32  प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जनचौपाल में इस सप्ताह कुल 65 आवेदनों का पूर्णतः निराकरण कर दिया गया है। जनचौपाल में तहसील सोनाखान के अंतर्गत ग्राम नगेड़ा से पहुंचे आवेदक मानसाय चौहान ने नक्शा बटांकन कराने के लिए मांग की है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account