leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश), भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण हेतु समय-समय पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग करने, नाईट कर्फ्यू आदि से संबंधित अनेक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त के संबंध में पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने निर्देश दिये हैं कि समस्त पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा तत्संबंध में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराते हुए की गयी कार्रवाई के संबंध में डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को अवगत करायें।