ब्रेकिंग न्यूज

पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी

14-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी की चपेट में आकर भारत का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है.पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में शाहपुर के पास नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की. इसकी चपेट में आकर एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तान ने गोलियों और मोर्टार से भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत की ओर से पाकिस्तान को इसका भरपूर जवाब मिला. हालांकि गोलीबारी की चपेट में आकर एक सैनिक शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए। नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का जोरदार जवाब दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई पोस्ट ध्वस्त हो गए हैं।

बता दें कि 12 जून को भी पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे दो सेक्टरों की अग्रिम चौकियों और गांवों में फायरिंग की थी और संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। सेना के मुताबिक पाकिस्तान लगभग एक सप्ताह से नियंत्रण रेखा के पास से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर रहा है। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account