ब्रेकिंग न्यूज

मिर्च की खेती से किसान सायो को मिला रोजगार का बेहतर अवसर

15-Oct-2024
जशपुर। ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा जिले के किसानों को साग सब्जी की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके।जिला प्रशासन के अंतर्गत उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के किसानों को उद्यान विभाग द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्नत फसल उत्पादन करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अभिषेक कुमार के दिशा-निर्देश में किसान सब्जी की खेती की ओर आगे बढ़ रहे है।
इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केराकोना निवासी किसान सायो ने उद्यानिकी विभाग से तकनिकी मार्गदर्शन लेकर मिर्च के पौध रोपण किया गया है। किसान सायो ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा उन्हें मिर्च के महत्व एवं लाभ के विषय के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया एवं स्वयं के साधन से अपने बाड़ी में मिर्च का पौध रोपण किया। स्थानीय बाजार के साथ आस-पास के क्षेत्र में मिर्च का अच्छा मांग होने सीजन अनुसार उन्हें एक लाख रूपए का आमदनी प्राप्त हो गया है। वे खेती करके संतुष्ट हैं। किसान सायो के पास कुल 3.606 हे.भूमि है। जिनका सिंचित रकबा 0.3000हेक्टेयर है। वर्ष 2023-24 स्वयं के साधन से रकबा 0.3000 हे. में मिर्च का पौधा रोपण किया गया था।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account