ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

व्यक्तित्व विकास में सहायक है शिक्षा : लक्ष्मी राजवाड़े

21-Dec-2024

रायपुर ( शोर संदेश  )। महिला-बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है।

शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थी, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।


व्यक्तित्व विकास में सहायक है शिक्षा : लक्ष्मी राजवाड़े

21-Dec-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है।
शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थी, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
 

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर-सीईओ का सघन दौरा

21-Dec-2024

बलरामपुर ( शोर संदेश  )। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने विकासखंड रामचंद्रपुर का सघन दौरा किया। उन्होंने प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिलापंचायत सीईओ विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम चिनिया के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला तथा आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से स्कूल में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही। कलेक्टर ने छात्रों से उनके पढ़ाई के सम्बंध में पूछा, इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।पाँचवी की छात्रा सरस्वती ने कलेक्टर को 13 का पहाड़ा भी सुनाया। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते है। बच्चो ने बड़े ही सहजता के साथ बताया कि उच्च शिक्षा ग्रहण कर टीचर, डॉक्टर, नर्स बन जनसेवा क्षेत्र में कार्य करना चाहते है। कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने रसोईघर का भी अवलोकन कर प्रतिदिवस दी जा रही भोजन की जानकारी ली तथा बच्चों को मेनू के आधार पर भोजन देने के निर्देश दिए । कलेक्टर और सीईओ ने परिसर में ही संचालित आगंनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चें नियमित रूप से आंगनबाड़ी आयें यह सुनिश्चित करें । उन्होंने बच्चों को मिलने वाले नाश्ते और भोजन के बारे में पूछा एवं बच्चों को पोषण आहार देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गर्भवती माताओं की भी जानकारी ली तथा उन्हें भी नियमित रूप से गर्म एवं पौष्टिक भोजन देने को कहा।


कलेक्टर  कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ  जमील ने विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत आरोग्य आयुष्मान मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामचंद्रपुर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र छतवा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों की भर्ती, ओपीडी, संस्थागत प्रसव, पंजीयन रजिस्टर, टीकाकरण कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता, जांच, उपचार की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भर्ती हुए मरीजों ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डॉक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बतायी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रशासन के द्वारा लोगों को बेहतर  शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं गुणवत्ता हेतु समुचित व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।


स्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

20-Dec-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  कबीरधाम ज़िले के शासकीय हाई स्कूल, मोतिमपुर के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। अपने रायपुर भ्रमण के दौरान बच्चो ने रीज़नल साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री एवं विधायक विजय शर्मा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने छात्रों से विधानसभा भ्रमण की पूरी जानकारी ली और राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली बच्चों को रीजनल साइंस सेंटर का भी भ्रमण करवाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और उपमुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर समाज कल्याण विभाग ने की नशा मुक्ति रैली

18-Dec-2024

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ ( शोर संदेश   )। संचालनालय समाज कल्याण रायपुर एवं कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा संत बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म दिवस के पावन सुअवसर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत हरदी में  मद्य निषेध दिवस का आयोजन शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वय से किया गया। 

मद्य निषेध दिवस के आयोजन अंतर्गत नशापान के विरुद्ध व्यापक जन जागृति लाने, नशा पीड़ितों के साथ प्रत्यक्ष संवाद विकसित करने, विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरुकता लाने हेतु स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में मुख्य अतिथि सरपंच फुलेश्वरी महेश द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण करके किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत हरदी हायर सेकेंडरी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरेश निराला द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी के वचनों पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त भारत की संकल्पना में संत बाबा गुरु घासीदास के जीवन को समाज को दिशा दिखाने वाला बताया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मद्य निषेध दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हरदी के सभी स्वयंसेवको द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के लिए ग्राम पंचायत का परिभ्रमण कर नशा मुक्ति रैली निकाल कर प्रेरक नारे लगाए। 

रैली के समापन अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको, भारत माता वाहिनी समूह के सदस्यों के साथ विद्यालय के शिक्षको को नशा मुक्ति संबंधी शपथ संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी के द्वारा किया गया। मद्य निषेध दिवस के आयोजन में शिक्षक एफ सी वर्मा, आर के कोशले, वी एन पटेल, एन एस एस के वालंटियर हेमंत दास महंत, साक्षी कुर्रे, छाया साहू, सचिन चौरगे,जगदीश कोसले, अमन भारती, अंकित बंजारे, प्रकाश जोलहे, कविता यादव, कुसुमलता, दीपक जांगड़े, किरन, आशा, कुशाल एवं सहायक कमलेश दास का विशिष्ट योगदान रहा।





बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर से किया मुलाकात

18-Dec-2024

नारायणपुर ( शोर संदेश  )। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है, जिसके तहत् क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहॉ के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु बस्तर ओलम्पिक 2024 आयोजन किया गया।

बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों के द्वारा संभाग स्तरीय जगदलपुर में 13 से 15 दिसंबर तक जगदलपुर में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया गया। संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर  बिपिन मांझी से मुलाकात किया गया। कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गौतम एस गोलछा, खेल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, परियोजना अधिकारी महेन्द्र देहारी सहित खेल अनुदेशक मौजूद थे।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाला फंेक प्रतियोगिता अंतर्गत जूनियर वर्ग पुरूष में प्रथम स्थान जगतुराम, खो-खो अंतर्गत प्रथम स्थान अरविन्द एवं साथी, व्हालीबॉल महिला अंतर्गत प्रथम स्थान मानबती एवं साथी, फुटबॉल में प्रथम स्थान मोक्षा नाग एवं साथी, सीनियर वर्ग अंतर्गत 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान जगदीश नेताम, महिला उंची कुद में प्रथम स्थान अंजली उईके, व्हालीबॉल में प्रथम स्थान प्रमिला एवं साथी, पुरूष फुटबाल में प्रथम स्थान कुबेर एवं साथी, जूनियर पुरूष 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान बुधराम गोटा, कबड्डी में द्वितीय स्थान जगतुराम एवं साथी, महिला खो-खो में द्वितीय स्थान मनाय जुर्री एवं साथी, पुरूष व्हालीबॉल में द्वितीय स्थान लोमेश नेताम एवं साथी, सीनियर महिला 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान दुलारी मण्डावी, पुरूष 4 गुणा 100 मीटर रिले में द्वितीय स्थान जगदीश नेताम एवं साथी, पुरूष खो-खो में द्वितीय स्थान सोनसाय एवं साथी, महिला खो-खो में द्वितीय स्थान अमृता गोटा एवं साथी, जुनियर महिला गोला फेंक में तृतीय स्थान मिथिला दुग्गा, बैडमिंटन एकल में तृतीय स्थान चंद्रकला सलाम, बैडमिंटन युगल में तृतीय स्थान चंद्रकला सलाम एवं चमेली, पुरूष फुटबॉल में तृतीय स्थान अनुराग कुमेटी एवं साथी, महिला कराठे में तृतीय स्थान दिव्या कांगे, सीनियर महिला 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान संदाय सलाम, पुरूष गोला फंेक में तृतीय स्थान सुखलू उसेण्डी, महिला गोला फंेक में तृतीय स्थान कमलेश्वरी पोटाई, पुरूष उंची कुद में तृतीय स्थान हेमेन्द्र कुमेटी, महिला भाला फेंक में तृतीय स्थान लता नाग, पुरूष व्हालीबॉल में तृतीय स्थान विशोध कोवाची एवं साथी और पुरूष कराठे में तृतीय स्थान दीनूराम गावड़े ने प्राप्त किया


जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा का भरतपुर विकासखंड दौरा

18-Dec-2024

एमसीबी ( शोर संदेश  )। जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी  अजय मिश्रा द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2024 को विकासखंड भरतपुर का विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो इस्माइल खान एवं सहायक विकासखंड अधिकारी  सुदर्शन पैकरा के साथ दौरा किया गया।

इसमें सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडीसरई पहुंचे वहां विद्यालय में कुछ शिक्षक विलंब से उपस्थित हुए तथा कुछ अनुपस्थित रहे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया, इसके पश्चात प्राथमिक शाला देवगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़  का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक ली गई तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए इसके पश्चात माध्यमिक शाला डोंगरीटोला  का निरीक्षण किया गया वहां पर ठंड के मौसम के दृष्टिगत सभी छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण  किया गया।

इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल भरतपुर में विकासखंड भरतपुर के सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों  की बैठक ली गई तथा उन्हें बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत लाने के संबंध में एवं सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जेनरेट किए जाने के सम्बन्ध में स्कूल वार समीक्षा करते हुए 20 दिसंबर तक सभी प्राचार्यों को शत प्रतिशत अपार आईडी जेनरेट करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके पश्चात 02 से 03 बजे तक अशासकीय  विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की बैठक ली गई तथा उन्हें भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम एवं अपार आईडी शत प्रतिशत  जनरेट किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए।


स्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

18-Dec-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  आरंग के सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। वित्त मंत्री चौधरी ने छात्रों को राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और वित्त मंत्री से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। इस अवसर पर विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे।
 

बच्चों को मिलेगी सर्दियों की छुट्टी, सप्ताहभर स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

17-Dec-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  स्कूली बच्चों के लिए सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कर दिया गया है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में स्कूल बंद रहेंगे। यानी 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी और 24 और 29 को रविवार के चलते बच्चे दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मनाएंगे। 
छत्तीसगढ़ में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही डीएड और बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों की छुट्टी 23 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक रहेगी। इसके तहत दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों को दी जाएगी। आदेश के अनुसार 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी। 24 और 29 को रविवार के चलते बच्चे दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मनाएंगे। दिसंबर के महीने में स्कूली बच्चों को 8 दिन की छुट्टी मिलने वाली है। इस सीजन में क्रिसमस का त्यौहार भी आता है। इस लिहाज से भी छुट्टियां घोषित की जाती है। छत्तीसगढ़ में इस महीने सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट लंबी नहीं हैं, लेकिन दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी लंबी दी गई है।

ठंड के तेवर फिर होंगे सख्त! स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

17-Dec-2024

रायपुर ( शोर संदेश )। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में और वृद्धि देखने को मिली है।

  मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर के नजदीकी माना क्षेत्र में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। इसके अतिरिक्त, बिलासपुर में पारा 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री, अंबिकापुर में 4.0 डिग्री, जगदलपुर में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 7.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, हालांकि इस दौरान कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. राज्य में अब तक सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान इसका असर और अधिक बढ़ सकता है और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. ऐसे में, प्रदेशवासियों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव
कड़ाके की ठंड और शीतलहर की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है। आदेश सरकारी स्कूलों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा.
जारी आदेश के अनुसार सुबह की पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल लगाने कहा गया है. शिक्षा विभाग दो पालियों में लगने वाले स्कूल के समय में बदलाव करने के लिए कहा है. वहीं, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक स्कूल लगाने का आदेश दिया गया है।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account