ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना काल में जरूरतमंदों का सहारा बन समाज सेवा की मिसाल पेश की पिछड़ा वर्ग महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष विद्या सेन ने

24-Apr-2021

सतीष देवागन रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ में कोरोना वैश्विक महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते वैश्विक संक्रमण के चलते आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है| कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 10 - 15 दिनों से लॉक  डाउन लगा हुआ है | लॉकडाउन के चलते मजदूर एवं निर्धन वर्ग के लोगों को दो जून की रोटी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है पूरे छत्तीसगढ़ में उद्योग धंधे एवं व्यापार नहीं के बराबर चल रहे हैं जहां मजदूरों को रोजगार मिल सके एवं  इनकी रोजी रोटी का जुगाड़ हो सके जिससे वह अपनी पेट की आग बुझाने के साथ ही  कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क एवं सेनीटाइजर खरीद सके | कोरोना काल की ऐसी विषम परिस्थितियों में  समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए पिछड़ा वर्ग महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विद्या सेन ने जरूरतमंदों के लिए सेवा का हाथ बढ़ाया है| महात्मा गांधी नगर वार्ड क्रमांक 52 अमलीडीह रायपुर की रहने वाली श्रीमती विद्या सेन ने अभी पिछले 8 - 10 दिनों से रोज गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन  घर में भोजन के 150 - 200 पैकेट बनाकर स्कूटी में पूरे रायपुर शहर में घूम घूम कर गरीब, बेसहारा,एवं  जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट वितरित कर रही है| भोजन में चावल,  रोटी दाल, सब्जी एवं अचार का पैकेज बनाकर जरूरतमंदों में बांटकर समाज सेवा की मिसाल बनी है| श्रीमती विद्या सेन जरूरतमंदों के हिसाब से सूखा राशन का पैकेट बनाकर भी वितरित करती हैं इसके साथ ही इन्होंने ऐसे गरीब, निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंदों को जो मास्क एवं सेनीटाइजर नहीं खरीद पाते हैं उन्हें इनके द्वारा मुफ्त में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया गया | सेवा के इस पुनीत कार्य में भोजन तैयार करने एवं पैकेट बनाने में उनके पति कैलाश सेन  उनके पिता राजकुमार सेन उनकी मां कुमारी सेन, दीदी पिंकी सेन एवं उनके पड़ोसी श्वेता शुक्ला एवं बच्चे यश सेन, मुस्कान सेन तथा बिट्टू शुक्ला उनकी पूरी सहायता करते है | कोरोना कॉल के इस संकट के समय में इनका समाज सेवा का यह कार्य निश्चित ही सराहनीय है इनके जैसे और भी लोगों को जो  सक्षम हो उन्हें समाज सेवा में आगे आकर संकट की इस घड़ी में शासन का सहयोग करना चाहिए एवं जरूरतमंदों की  सहायता करनी चाहिए |



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account