ब्रेकिंग न्यूज

*देश में फिर नोटबंदी, 2000 रुपए का नोट होगा बंद, 23 से होगा वापस*

19-May-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)।देश में एक बार फिर नोटबंदी होने वाली है। बैंकों में फिर लंबी लाइनें लगने वाली है। दरअसल,  भारतीय रिजर्व बैंक ने 2 हजार रुपए के नोट पर बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपए का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। यानी 30 सितंबर तक लोग बैंकों में 2000 हजार रुपए के नोट जमा कर सकेंगे। 23 मई से एक बार में 20 हजार रुपए के नोट जमा कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2 हजार रुपए के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए। 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2 हजार रुपए के नोट को जारी किया था। पिछले कुछ महीने से मार्केट में 2 हजार रुपए के नोट कम नजर आ रहे थे। लोगों का कहना था कि एटीएम से भी 2000 रुपए नोट नहीं निकल रहे हैं। इस संबंध में सरकार ने संसद में भी जानकारी दी थी।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account