ब्रेकिंग न्यूज

डीडी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली बड़ी सौगात, स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड वासियों को अतिरिक्त सुविधाए प्रदान करने भवन निर्माण हेतु शासन ने स्वीकृत किये 61.96 लाख रूपये की राशि _______

30-Jul-2021

 रायपुर(शोर संदेश) डी.डी.नगर रायपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नई अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिक मशीनों के रखरखाव हेतु   भवन निर्माण के लिए  61.96 लाख रुपए की राशि छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है | आपको ज्ञात हो कि विगत 3 वर्ष पूर्व से भवन स्वीकृति के अभाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मोवा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संलग्न कर काम चलाया जा रहा था जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की जुझारू वार्ड पार्षद श्रीमती मधु चंद्रवंशी ने पिछले वर्ष जनवरी 2020 में ही वार्ड वासीयों  की सुविधाओं को ध्यान में रखकर पंडित  दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर दो स्थित पानी टंकी के भवन को नवीनीकृत कर उसमें वार्ड वासियों की सुविधाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा प्रारंभ कराई गई थी | पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती मधु चंद्रवंशी ने कहा है कि वार्ड वासियों के जागरूकता एवं सभी वार्ड वासियों के सहयोग से 1 वर्ष में ही पानी टंकी वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना वैक्सीनेशन एवं ओ.पी.डी. सुविधाओं की अपार सफलता के कारण से ही छत्तीसगढ़ की 3 स्वास्थ्य केंद्र जिसमें डी.डी. नगर विकास खंड धरसीवा जिला रायपुर भी शामिल है को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिक मशीनों के रखरखाव हेतु हेतु भवन निर्माण करने के लिए 61.96 लाख की राशि स्वीकृत की गई है | पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की वार्ड पार्षद श्रीमती मधु चंद्रवंशी ने इसके लिए सभी वार्ड वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है एवं छत्तीसगढ़ शासन का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है एवं वार्ड पार्षद मधु चंद्रवंशी तथा उसके प्रतिनिधि आँशु चंद्रवंशी ने वार्ड में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भरपूर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील वार्ड वासियों से की है |



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account