ब्रेकिंग न्यूज

*चोरों से भिड़ गई साहसी महिला*

01-Aug-2021

खरसिया (शोर सन्देश)। बीती देर रात्रि खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोधिया में चोरी करने की नीयत से चोर घर में घुस रहे थे। उसी दौरान बाथरूम जाने के लिए घर मालिक तिहारू जायसवाल की पत्नी महिमा जायसवाल ने जैसे ही पीछे का दरवाजा खोला, चोरों से आमना सामना हो गया। अचानक सामना होने से चोरों के होश उड़ गए और चोरों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोट आई है। हालांकि चोर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पुलिस को रात में ही दे दी गई। वहीं सुबह मौके पर पहुंचकर टीआई एसआर साहू ने घरवालों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। बहरहाल पुलिस टीम चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है।

 
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account