ब्रेकिंग न्यूज

मरवाही उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन आज कांग्रेस प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन*

16-Oct-2020

00 अमित-ऋचा जोगी भी दाखिल करेंगे नामांकन
00 सीएम-प्रदेश अध्यक्ष समेत समेत अन्य नेता शामिल होंगे कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में
रायपुर (शोर सन्देश) मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके धुव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, 7 कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जनता कांग्रेस से अमित जोगी और ऋचा जोगी भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कल ही अपना नामांकन भर दिया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। स्क्रूटनी 17 को होगी और 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

ज्ञातव्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा सीट खाली हुई है। मरवाही विधानसभा निर्वाचन में 1 लाख 90 हजार 907 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 97 हजार 209 महिला, 93 हजार 694 पुरुष तथा 4 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। बीते विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस बार मरवाही में 6 हजार 886 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account