leave a comment
कोरबा (शोर सन्देश)। जिला पंचायत की महिला अधिकारी और दो कर्मचारियों सहित जिले में 12 नए कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 6 नगर निगम कर्मचारी भी शामिल। दीपका के प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास क्वारेंटाइन सेंटर से एक और करतला से दो संक्रमित भी मिले। कोरोना संक्रमितो में 11 पुरूष और एक महिला शामिल है। सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट रायगढ़ मेडिकल कॉलेज लैब से पुष्टि हुई।