ब्रेकिंग न्यूज

दोपहर दिल्ली रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार जल्द

25-Nov-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 नवंबर को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगेश्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साय दोपहर 2.15 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे और विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे। 
सीएम साय साढ़े चार बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।  छत्तीसगढ़ सदन में शाम 5 बजे से 7.45 बजे बजे तक रूकने के बाद कार द्वारा पालिका सर्विसेस इंस्टिट्यूट विनय मार्ग चाणक्यपुरी जाएंगे।
मुख्यमंत्री वहां से रात साढ़े आठ बजे छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। 
साय रात 9.30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर लौट आएंगे. मुख्यमंत्री विमानतल से कार द्वारा रात 11.45 बजे रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account