ब्रेकिंग न्यूज

सीएम जनदर्शन कार्यक्रम कैंसिल:साय के बस्तर दौरे के कारण किया गया रद्द

31-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस गुरुवार को भी रायपुर में सीएम जनदर्शन नहीं लगाएंगे। 1 अगस्त को सीएम साय बस्तर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को देखते हुए गुरुवार को होने वाला सीएम जनदर्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून से सीएम जनदर्शन की शरुआत की थी, जिसमें सुबह से ही सीएम हाउस के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही थी। साथ ही ये भी तय किया गया था कि अब से सीएम साय हर गुरुवार जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से जनदर्शन स्थगित किया था। अब 1 अगस्त को सीएम बस्तर दौरे पर रहेंगे, इसलिए ये भी स्थगित किया गया है।
हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन लगाया जाता है। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाती है। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होते हैं।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account