ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

02-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   2 अक्टूबर को पूरा देश ‘गांधी जयंती’ मना रहा है। यह महात्मा गांधी के जन्मदिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रपिता गांधी को दुनिया बापू के नाम से भी पहचानती है, जिनके विचार और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। महात्मा गांधी ने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था।
उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्त्रों और उत्पादों का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने चरखा का प्रतीक अपनाया, खादी को बढ़ावा दिया। स्वच्छता के लिए ढेरों छोटे-बड़े अभियान चलाए।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account