ब्रेकिंग न्यूज

सुनील सोनी की नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

26-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सोनी की नामांकन रैली में शामिल हुए। सीएम साय ने इस अवसर पर आयोजित आमसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया था, भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया था। इसलिए पांच साल में ही प्रदेश की जनता ने उसे उखाड़ फेंका।
साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले जेल में हैं और कई जेल जाने की तैयारी में हैं। इसलिए रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेसी राजनीति भूल जाएंगे। साय ने कहा कि कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यह सीट भाजपा 35 साल से जीत रही है। प्रदेश में मोदी की गारंटी का सभी वादा सांय-सांय पूरा हो रहा है।
महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक-एक हजार रुपया मिल रहा है। शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये, जिसके अंतर्गत मोदी सरकार ने 8.46 लाख आवास की स्वीकृति दी है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की है। इससे पहले भाजपा की नामांकन रैली एकात्म परिसर से बाजे-गाजे के साथ कलेक्टोरेट पहुंची थी। 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया है। सीएम ने कहा कि बृजमोहन भैया लगभग 68 हजार मतों से विजयी हुए थे, आप सभी को सुनील सोनी को 1 लाख मतों से विजयी बनाना है।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account