ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश के पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र

26-Oct-2026
कोंडागांव (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कोण्डागांव में पारंपरिक वैद्य स्वैच्छिक प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को प्रमाण पत्र देकर उनके अनुभव, पारंपरिक ज्ञान और सेवाभाव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान को दस्तावेजीकरण के जरिए सुरक्षित रखने और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।

309 पारंपरिक वैद्यों को दिए गए प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को संरक्षित करना, वैद्यराजों के अनुभवों और ज्ञान का दस्तावेजीकरण करना तथा इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पारंपरिक वैद्यों को प्रमाण पत्र प्रदान करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना जरूरी है। यदि वर्तमान पीढ़ी अपनी पारंपरिक विरासत की उपेक्षा करेगी, तो आने वाली पीढ़ियों तक इस ज्ञान को पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को पीढ़ियों से सहेजकर रखने वाले वैद्यराजों के योगदान की सराहना की और प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी वैद्यों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्राचीन उपचार पद्धतियों के उपयोग को लेकर वैश्विक स्तर पर भी अपनी बात रखी।

वैद्यों के अनुभवों का होगा दस्तावेजीकरण
केदार कश्यप ने कहा कि पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान वनस्पतियों की पहचान, प्राकृतिक संसाधनों के अनुभव और पीढ़ियों से अर्जित समझ पर आधारित है। इस ज्ञान को केवल औपचारिक शिक्षा या डिग्रियों के माध्यम से हासिल नहीं किया जा सकता।


leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account