ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में पीएम के बर्थडे पर 1.5 करोड़ दीये जले

18-Sep-2026
रायपुर। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशभर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए।
रायपुर के तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस, अंबेडकर चौक और तेलीबांधा में दिया जलाया। इस काम में अधिकारी-कर्मचारी और सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
बिलासपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से PM मोदी की तस्वीर बनाई गई। वहीं जगदलपुर, अंबिकापुर, भिलाई और अन्य सभी जिलों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया।
 

 



leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account