ब्रेकिंग न्यूज

दिवाली के समय होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार

15-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   मानसून सत्र के पहले विष्णुदेव साय मंत्री मंडल के विस्तार की संभावना कम नजर आ रही है। पिछ्ले दिनों कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद पार्टी में चर्चा है कि मंत्री मंडल का विस्तार अब नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही दिवाली के समय होगा। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष का मामला भी फिलहाल अटक गया है। लोकसभा चुनाव के बाद इस बात की चर्चा थी कि मानसून सत्र के पहले संसदीय कार्य मंत्री घोषणा और साय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए दो वरिष्ठ और नए विधायकों के नाम के चर्चा भी शुरू हो गई थी। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर भी वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मोहले, अजय चंद्राकर और लता उसेडी का नाम सामने में आया था। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहा है।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account