leave a comment
बेमेतरा (शोर सन्देश)। बेमेतरा में दुर्ग रोड पर बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरी पिकअप को एक स्वराज माज़दा ने ठोकर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्वराज माज़दा तालाब में घुस गई। हादसे में 8 मजदूरों को चोट आई है जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण इन्हे रायपुर रिफर किया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।