leave a comment
00 मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
सुकमा(शोर सन्देश)। सुकमा जिले के वन क्षेत्र जंगलगूंडा में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। जांनकारी के मुताबिक जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा बटालियन और 223 बटालियन सीआरपीएफ टीम की ने जंगलगूंडा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मुठभेड़ की पुष्टि आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने की है।