ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमित युवक ने अस्पताल में फांसी लगाकर की आत्महत्या*

06-Aug-2020

जांजगीर-चांपा (शोर सन्देश) जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लॉक कोविड अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित युवक ने खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। संक्रमित युवक की इस हरकत के चलते पूरे कोविड अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक डभरा ब्लॉक के जमगहन गांव का रहने वाला था। उसने जिले के दिव्यांग स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक गुजरात से अपने गांव पहुंचा था, जिसके बाद स्वास्थ्य अमला ने कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।इसके बाद 4 अगस्त को युवक को कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account